Site icon Yashbharat.com

ससुर और उंसके पुत्र ने मिल कर दामाद पर किया चाकू से हमला,बस स्टैंड चौकी से चंद कदमो की दूरी पर हुई वारदात घायल जिला अस्पताल में इलाजरत

20260109 162218 scaled

ससुर और उंसके पुत्र ने मिल कर दामाद पर किया चाकू से हमला,बस स्टैंड चौकी से चंद कदमो की दूरी पर हुई वारदात घायल जिला अस्पताल में इलाजर

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर चाकूबाजी की एक घटना घटित हुई चौकी से चंद कदमो की दूरी पर हुई इस घटना में दिन दहाड़े दो लोगो ने युवक पर चाकू से हमला किया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के चंदिया निवासी लव पिता जगोली कुशवाहा 32 वर्ष के मायके पक्ष वालो द्वारा उसकी पत्नी को विगत 6 माह से ससुराल नही भेजा जा रहा था आज लव किसी कार्यवश कटनी पहुँचा और अपने ससुर की बस स्टैंड स्थित होटल में अपनी बीबी की खोज खबर लेने पहुँच गया इस बात ससुर रामदास कुशवाहा और उनका पुत्र छोटू कुशवाहा द्वारा लव के साथ इस बात पर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। यहां घटनास्थल पर लोग इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे बस स्टैंड चौकी पुलिस द्वारा घायल को आटो से जिला अस्पताल पहुँचा दिया। घायल लव कुशवाहा का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Exit mobile version