Saturday, May 2, 2026
Latest:
katniLatest

Katni Crime लूटपाट के बाद प्रौढ़ पर चाकू से जानलेवा हमला हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Katni Crime। कुठला थाना क्षेत्र की बस स्टेंड पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक प्रौढ़ के साथ लूटपाट व चाकू से जानलेवा हमले की घटना घटित हुई है। सोमवार की देरशाम लगभग साढ़े 8 बजे घटित इस घटना में प्रौढ़ गंभीर रूप से घायल हुआ है।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक नदीपार क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय शंकर सिंह पिता राममिलन सिंह चौहान सोमवार की देरशाम जब कहीं से लौट रहा था। उसीदौरान बस स्टेंड पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर निहाल, नीरज कोल और लालचंद के भतीजे ने उसका रास्ता रोककर विवाद करना शुरू कर दिया।

मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बढ़ा तो आरोपी युवकों ने शंकर के साथ मारपीट शुरू कर दी। लात घूंसों से मारपीट करने के बाद आरोपियों ने शंकर पर चाकू से भी हमला कर दिया। बताया जाता है कि बुरी तरह चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी शंकर की जेब में रखी नगदी रकम और अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। बाद में खून से लथपथ शंकर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने शंकर की शिकायत पर निहाल, नीरज कोल और लालचंद के भतीजे के विरूद्ध धारा 394, 323, 324, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम