इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो; CM डॉ. मोहन यादव ने लांच की ‘स्वामित्व योजना’, 50 लाख परिवारों को मिलेंगी पक्की रजिस्ट्री

इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो; CM डॉ. मोहन यादव ने लांच की ‘स्वामित्व योजना’, 50 लाख परिवारों को मिलेंगी पक्की रजिस्ट्री

इंदौर/कटनी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इंदौर आगमन पर देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से गांधीनगर मैदान तक एक विशाल रोड शो निकाला गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने मंच बनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ के तहत भूमि स्वामी अभिलेख (पक्की रजिस्ट्री) वितरण के नए चरण का शुभारंभ किया गया।

मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य: CM डॉ. मोहन यादव

योजना के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि को प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बताया:

एयरपोर्ट से गांधीनगर तक जश्न का माहौल

रोड शो के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। गांधीनगर मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश भर के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्वामित्व पत्र सौंपे गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

Exit mobile version