मंदिर के चांदी के मुकुट का हिस्सा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, चोरी में प्रयुक्त बाइक जब्त
मंदिर के चांदी के मुकुट का हिस्सा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, चोरी में प्रयुक्त बाइक जब्
कटनी। माधवनगर थाना पुलिस ने कटाएंघाट स्थित हनुमान मंदिर से चांदी के मुकुट का पिछला हिस्सा चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त सुजुकी मैक्स-100 दोपहिया वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच कटाएंघाट हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी होने की घटना सामने आई थी। मामले में माधवनगर थाने में अपराध क्रमांक 891/2026 के तहत धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई। सीसीटीवी फुटेज, फोटो, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी पवन नामदेव (18), निवासी कैमोर को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरा आरोपी रेखराज उर्फ लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा वंशकार (22), निवासी बरही, घटना के बाद से फरार था।
लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने उसे 15 सितंबर को खैबर लाइन स्थित पुरानी धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध बरही, कोतवाली और रंगनाथनगर थानों में पूर्व से पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम, सीसीटीवी एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।