प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महापौर ने दी हार्दिक शुभकामनाए,प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर : महापौर

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महापौर श्रीमती सूरी ने दी हार्दिक शुभकामनाए,प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर : महापौ

 

कटनी -देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कटनी की महापौर  प्रीति संजीव सूरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

महापौर श्रीमती सूरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और जनहित के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा के लिए उनका मार्गदर्शन एवं नेतृत्व देशवासियों को निरंतर प्रेरणा प्रदान करता रहे और भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

Exit mobile version