संभाग स्तरीय महिला योग प्रतियोगिता में कटनी की टीम रही प्रथम,जबलपुर की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान, चार जिलों की महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Picsart 26 11 17 16 50 21 545

संभाग स्तरीय महिला योग प्रतियोगिता में कटनी की टीम रही प्रथम,जबलपुर की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान, चार जिलों की महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमख

 

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में अंतर जिला संभाग स्तरीय महिला योग प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर नागेंद्र यादव के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में संभाग के चार जिलों कटनी, जबलपुर, मंडला एवं डिंडोरी की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कटनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जबलपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिभागी टीमों का परिचय कराया गया तथा प्रतियोगिता के नियमों एवं निर्धारित मापदंडों की जानकारी दी गई। विभिन्न जिलों से पहुंची महिला खिलाड़ियों ने योग की विभिन्न विधाओं एवं निर्धारित आसनों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा, संतुलन, एकाग्रता और शारीरिक दक्षता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती पीयूषा खंडेलवाल, निखिल दुबे एवं मोनिका तोमर ने निभाई। निर्णायकों ने निर्धारित तकनीकी मापदंडों के आधार पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है। यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक है। छात्राओं को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करती हैं।

इसे भी पढ़ें-  श्रद्धा, समर्पण और गुरु भक्ति का अनुपम संगम बनेगा हरे माधव प्राकट्य दिवस, सुभाष चौक में सजेगा भक्ति और आस्था का दरबार,17 नवंबर की संध्या सतगुरु के पावन दर्शनों से भक्त होंगे निहाल, 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे से होगा आम भंडारा प्रसाद का वितरण

स्पोर्ट्स ऑफिसर नागेंद्र यादव ने प्रतियोगिता में शामिल सभी जिलों की टीमों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।