तेवरी बायपास पर तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत, बुजुर्ग दंपति की मौके पर मौत,टीवीएस एक्सएल और तूफान सवारी वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर, हादसे के बाद मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

IMG 20261117 WA0049 768x432 1

तेवरी बायपास पर तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत, बुजुर्ग दंपति की मौके पर मौत,टीवीएस एक्सएल और तूफान सवारी वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर, हादसे के बाद मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुट

 

कटनी। जिले के तेवरी बायपास पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। कॉकटेल ढाबा के सामने टीवीएस एक्सएल दोपहिया वाहन और तूफान सवारी वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टीवीएस एक्सएल पर सवार बुजुर्ग दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग दंपति को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्लीमनाबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतक दंपति की पहचान और उनके निवास स्थान के संबंध में जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने के साथ ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। तेवरी बायपास पर हुई इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़ें-  जनजातीय गौरव दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी सौगातें: डिंडौरी में आयुर्वेदिक और मंडला में बनेगा मेडिकल कॉलेज; बैगा, सहरिया और भारिया समुदाय के लिए 91 करोड़ के विकास कार्य