सायना महाविद्यालय में आयोजित हुआ फोटोग्राफी वर्कशॉप,फोटोग्राफी की कुशलता से युवाओं में बढ़ेंगे रोजगार एवं सुनहरे भविष्य के अवसर
सायना महाविद्यालय में आयोजित हुआ फोटोग्राफी वर्कशॉप,फोटोग्राफी की कुशलता से युवाओं में बढ़ेंगे रोजगार एवं सुनहरे भविष्य के अवस
कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी द्वारा विद्यार्थियों के रचनात्मक एवं व्यावसायिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में CANON ग्रुप से श्री गौरव विश्वास (Sales support officer) भोपाल एवं शशांक जैन, CANON AUTHORISED DISTRIBUTOR महाकौशल क्षेत्र प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।कार्यशाला में विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की बुनियादी तकनीकों के साथ-साथ कैमरा संचालन, प्रकाश व्यवस्था, एंगल, फ्रेमिंग, कंपोजिशन तथा बेहतर फोटो क्लिक करने की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में फोटोग्राफी केवल शौक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग, विज्ञापन, मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट, फैशन, पर्यटन एवं विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में कुशल फोटोग्राफरों की मांग लगातार बनी हुई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार की व्यावहारिक कार्यशालाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक एवं रचनात्मक कौशल से जोड़ना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर भविष्य में नए अवसरों का लाभ उठा सकें
वर्कशॉप में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा फोटोग्राफी की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को फोटोग्राफी के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया गया। वर्कशॉप के दौरान छात्र/छात्राओं ने प्रशन पूँछकर अपनी जिज्ञासा को पूरा किया व आत्मनिर्भर बनने व रोजगार के अवसरों को जानने सत्र के अंत मे सभी की शंकाओं का समाधान किया गया। वर्कशॉप में सहभागिता करने वाले सभी छात्र/छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक व सायना ग्रुप से मीडिया पर्सन अभिषेक खरे, अंश पांडेय व सचिन बर्मन के साथ सभी छात्र/छात्राओं की उपस्थति रही l