अब 10 अक्टूबर तक मिलेगा जलकर राहत योजना का लाभ,नागरिकों की मांग एवं योजना को मिले सकारात्मक प्रतिसाद पर बढ़ाई गई अंतिम तिथि,बकायादार उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने का अवसर
अब 10 अक्टूबर तक मिलेगा जलकर राहत योजना का लाभ,नागरिकों की मांग एवं योजना को मिले सकारात्मक प्रतिसाद पर बढ़ाई गई अंतिम तिथि,बकायादार उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने का अवसर
कटनी। नगर निगम द्वारा बकाया जलकर राशि के एकमुश्त भुगतान पर दी जा रही 50 प्रतिशत राहत का लाभ अब नागरिक 10 अक्टूबर 2026 तक प्राप्त कर सकेंगे। योजना को नागरिकों से मिले सकारात्मक प्रतिसाद तथा शेष बकायादार उपभोक्ताओं की मांग को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा लाभ लेने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
योजना के तहत पात्र जलकर उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित बकाया जलकर राशि का एकमुश्त भुगतान किए जाने पर बकाया राशि के 50 प्रतिशत हिस्से की राहत प्रदान की जा रही है। इससे लंबे समय से लंबित जलकर बकाया को समाप्त करने के साथ उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
निगम प्रशासन ने शेष बकायादार जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि 10 अक्टूबर की अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए समय रहते बकाया राशि जमा कर योजना का लाभ उठाएं। अंतिम तिथि के बाद इस विशेष राहत योजना का लाभ उपलब्ध नहीं होगा। निगम प्रशासन ने नागरिकों से इस बढ़े हुए अवसर का उपयोग करते हुए अपने जलकर संबंधी बकाया का निराकरण करने की अपील की है।