इंदौर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का सैलाब; CM डॉ. मोहन यादव ने की अगवानी
भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहला मध्यप्रदेश दौरा: इंदौर-उज्जैन में रहेंगे, शिप्रा आरती और भस्म आरती में होंगे शामिल
इंदौर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का सैलाब; CM डॉ. मोहन यादव ने की अगवानी
इंदौर/कटनी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन इंदौर आगमन पर देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। एयरपोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों और मीडिया का जबरदस्त जमावड़ा देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद एयरपोर्ट पहुंचकर नितिन नवीन की आत्मीय अगवानी की।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच वीआईपी लाउंज (VIP Lounge) में केवल स्वीकृत सूची के आधार पर ही नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिया गया।
एयरपोर्ट पर जुटा दिग्गज नेताओं और विधायकों का जमावड़ा
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा संगठन और सरकार के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे:
संगठन पदाधिकारी: नगर अध्यक्ष/महामंत्री गौरव रणदिवे
देपालपुर के कार्यकर्ताओं ने किया सबसे पहले स्वागत
तय व्यवस्था के मुताबिक, देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सबसे पहले स्वागत का अवसर मिला। देपालपुर विधायक मनोज पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और बैनर-पोस्टर के साथ वीआईपी लाउंज के बाहर डटे रहे और भव्य स्वागत किया।