कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में “सेवा संकल्प अभियान 2026” का शुभारंभ

कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में “सेवा संकल्प अभियान 2026” का शुभारंभ

कटनी -चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा संचालित कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा के मार्गदर्शन में एवं महाविद्यालय के कला विभाग विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र वर्मा के निर्देशन में आज 17 सितम्बर, 2026 को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा “संकल्प अभियान 2026” का शुभारम्भ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने कहा कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अभियान के विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर.आर.एस. परिहार ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक सेवा के कार्यों को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन कला विभाग विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया।

 

“संकल्प अभियान 2026” कार्यक्रम में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डॉयरेक्टर श्री देवाशीष चड्डा, परीक्षा केन्द्राध्यक्ष डॉ. स्वाति छिरौल्या, ऑटोनॉमस कुलसचिव श्री शरद निरंकारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर.आर.एस. परिहार, वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष श्री अतुल जैन, कम्प्यूटर एवं साईंस विभाग विभागाध्यक्ष श्री मुकेश गुप्ता, सहायक प्रध्यापक श्री रीतेश निगम, श्री रवि यादव, श्री गगन गुप्ता, श्री समीप श्रीवास्तव, सहायक प्रध्यापिका श्रीमती ऋचा डेंगरे, श्रीमती माधुरी मिश्रा, सहायक प्रध्यापक श्री अतीत तिवारी, श्री पवन केवट, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री मनोज मिश्रा, श्री पवन सौंधिया, समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version