katniमध्यप्रदेश

चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान आयोजित

चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान आयोजि

 

कटनी -नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय चड्डा की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया तथा हस्ताक्षर कर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता फैलाना, समाज को नशे जैसी बुराई से मुक्त करना तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। हस्ताक्षर अभियान चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डॉयरेक्टर देवाशीष चड्डा, महाविद्यालय उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, परीक्षा केन्द्राध्यक्ष डॉ. स्वाति छिरौल्या, ऑटोनॉमस कुलसचिव श्री शरद निरंकारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर. आर.एस. परिहार, ऑटोनॉमस सेल प्रभारी डॉ. आराधना अग्रहरि, विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष अतुल जैन, विज्ञान/ कम्प्यूटर विभाग विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, विधि विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, रीतेश निगम, लाइब्रेरियन नीलम राजवानी, सहायक प्राध्यापिका ऋचा डेंगरे, सहायक प्राध्यापक रवि यादव,  गगन गुप्ता, समीप श्रीवास्तव, विधि सहायक प्राध्यापिका माला उपाध्याय, माधुरी मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, सुश्री किरण पाल, सुश्री रोहिणी सिंह ठाकुर शैलेज तिवारी, अत्तीत तिवारी, पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, सुश्री वैशाली सिंह, सोनिया रावत, श्रीमती सोनिया रैकवार, सुश्री सृष्टि जैन, शेखर सेन एवं अन्य समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

Back to top button