katni bus stand में युवक की लाश मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
katni bus stand कटनी के प्रियदर्शिनी बस स्टैंड में आज एक शख्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कुठला थाना क्षेत्र की बस स्टैंड पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी एक 23 वर्षीय पेट्रोल पंप कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस चौकी के समीप स्थित रचना नगर मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में चंडिका नगर निवासी एवं पेट्रोल पंप कर्मचारी की रक्तरंजित लाश आज सुबह देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और शव को अपने अधिकार में लेकर उसका जिला अस्पताल में पीएम कराया। पेट्रोल पंप कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ लाश मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का संदेह भी व्यक्त किया है।
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुठला थाना अंतर्गत चंडिका नगर निवासी 23 वर्षीय प्रवीण चौबे पिता मुकेश चौबे पन्ना मोड़ के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करता था। बस स्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो वहां पर एक कबाड़ खड़े ऑटो के पास प्रवीड़ की लाश पड़ी हुई थी।
प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मुंह से खून गिरने के निशान जरूर पाए गए हैं। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक का शव परीक्षण कराया जा रहा है, इसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था और तुनक मिजाज भी था जिस कारण उसकी मौत को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

