वुमेंस स्पोर्ट्स डे पर सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने किया, महिलाओं की ऊर्जा, एकता और उत्साह का उत्स
कटनी- सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित वूमेनस स्पोर्ट्स डे महिलाओं की शारीरिक सेहत, मानसिक ताज़गी, आपसी बॉन्डिंग और सामाजिक सशक्तिकरण का शानदार उदाहरण बना। इस आयोजन में महिलाओं का उत्साह इतना जबरदस्त रहा कि खेलते-खेलते समय का एहसास ही नहीं हुआ और सभी बचपन की यादों में लौट गईं।
कार्यक्रम में लेमन-एंड-स्पून रेस, लेग रेस, दुपट्टा रिले रेस, बैकवर्ड रेस, फ्रॉग ड्रेस, रेस, लंगड़ी रेस और तेज़ चलना जैसी रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें हर आयु वर्ग की महिलाओं ने पूरे जोश और मुस्कान के साथ भाग लिया। इन खेलों ने न सिर्फ महिलाओं की फिजिकल फिटनेस को बढ़ाया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, टीम-स्पिरिट और पॉज़िटिव एनर्जी भी भर दी।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को फिजिकली फिट, मेंटली स्ट्रॉन्ग और सोशल रूप से एक्टिव बनाना था। खेलों के साथ-साथ महिलाओं के बीच आपसी मेल-जोल और बॉन्डिंग भी मजबूत हुई, जिससे यह दिन केवल खेलों तक सीमित न रहकर एक भावनात्मक और सामाजिक जुड़ाव का उत्सव बन गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ नारी सशक्त समाज की भावना साफ दिखाई दी। महिलाओं ने आगे की गतिविधियों, स्वास्थ्य, समाज सेवा और सामूहिक सहभागिता पर भी चर्चा की, जिससे यह आयोजन भविष्य की योजनाओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच बन गया।
सिंधी काउंसिलऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित यह वूमेनस स्पोर्ट्स डे महिलाओं की शक्ति, एकता और सक्रियता का प्रतीक बनकर उभरा और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुई। अंत में काउंसिल द्वारा सभी विजेताओं राखी तीरथानी ,एकता मोटवानी जया भटीजा,कनिष्का केवलानी, जिया गोधवानी ,दिशा पुरुस्वानी, प्रीति डोडानी, जागृति जोधवानी, अनीता, विनी नागदेव, महक गिडवानी, रजनी होतवानी, वान्या भेरवानी,रेशमा पंजवानी ,विनी गलानी, हितिशा बसेरा आदि सभी को पुरस्कृत किया गया ।अंत में स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का आभार संस्था अध्यक्ष नीलम जगवानी द्वारा दिया गया।