Site icon Yashbharat.com

शासकीय कन्या महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण सहकार्यशाला का आयोजन

IMG 20260108 WA0020

शासकीय कन्या महाविद्यालय में
मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण सहकार्यशाला का आयोज

कटनी- शासकीय कन्या महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय में दिशा निर्देश के अंतर्गत एक कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण सहकार्यशाला विषय पर आयोजित किया गया यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं संयोजक डॉ.रश्मि चतुर्वेदी के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को दैनिक जीवन में आने वाले तनाव और उनसे होने वाली कठिनाइयों से बचने के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं सलाहकार के रूप में शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा निगम ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया और छात्राओं से अपने जीवन में आने वाली रोजगार,शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित कठिनाइयों के लिए अपने माता-पिता और अपने गुरु जनों से सलाह लेने को कहा जिससे वह तनाव रहित होकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए अपने कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करें। छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ शारीरिक और आर्थिक रूप से भी स्वस्थ रहना आवश्यक है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक करने और जानकारी प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, सहप्राध्यापक ,सहायक प्राध्यापक ,अतिथि विद्वान, स्ववित्तीय अतिथि विद्वान एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version