Site icon Yashbharat.com

कड़काडाती ठंड का चोरो ने उठाया फायदा शहर के चार मंदिरो में धावा बोला

IMG 20260107 WA0006 768x346 1

कड़काडाती ठंड का चोरो ने उठाया फायदा शहर के चार मंदिरो में धावा बोल

कटनी – गत रात्रि शहर में जोरदार ठंड पड़ने पर चोरो ने फायदा उठाते हुए शहर में एक बार फिर चोरों ने आस्था को निशाना बनाते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात चार मंदिरों में चोरी की कोशिश की गई, जिसमें दो स्थानों पर चोर सफल होते नजर हो गए

जानकारी के मुताबिक सबसे पहले चोरों ने गणेश चौक स्थित गणेश मंदिर में चोरी का प्रयास किया जहां से चोरों ने अंदर रखा कटोरा और थाली पर हाथ साफ किया इसके बाद सिविल लाइन कल्याणी दुर्गा मंदिर को भी अपना निशाना बनाना चाहा और गेट का कुंडा काटने की कशिश की गई लेकिन चोर विफल हो गए वही गायत्री नगर मैंन रोड स्थित राम मंदिर को निशाना बनाया, जहाँ चोर ताला तोड़ कर भगवान राम के मुकुट और माला जो आर्टिफिशियल बताई जा रही हैं भगवान राम के मुकुट पर चांदी का अर्क चढ़ा हुआ था जिसे चांदी समझ कर चोर ले गए। इसके बाद चोरों ने बाबा घाट स्थित हनुमान मंदिर में देर रात दस्तक दीजो मुख्य सड़क से थोड़ा अंदर स्थित है, वहाँ चोर को पर्याप्त समय मिल गया और उन्होंने मंदिर परिसर में घुर हनुमान जी का चांदी का मुकुट एवं छत्र चोरी कर लिया जं लगभग एक पाव चांदी का बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि गणेश मंदिर और राम मंदिर में केवल ताला तोड़ने की कोशिश की गई, जबकि बाबा घाट मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी हुआ है। लगातार हो रही इन घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस चोरों तक कब तक पहुँच पाती है।

Exit mobile version