Site icon Yashbharat.com

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में परिषद का स्थगित सम्मिलन सम्पन्न

IMG 20260109 WA0054

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में परिषद का स्थगित सम्मिलन सम्पन्

कटनी-निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में परिषद सभाकक्ष में स्थगित सम्मिलन सम्पन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत के सामूहिक वंदन के साथ किया गया। इसके पश्चात् निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की अनुमति से कार्यसूची के अन्तर्गत ग्राहय किये गये पार्षदां के पत्रों पर चर्चा प्रारंभ की गई।

लव साहू पार्षद का पत्र नगर निगम कटनी में जनसंपर्क विभाग के कार्यो एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार के संबंध में, पार्षद  अवकाश जायसवाल एवं श्याम पंजवानी का पत्र नगर निगम द्वारा वर्ष 2022-23 से भावपत्र आमंत्रण सूचना के माध्यम से विभिन्न निमार्ण कार्यो के संबंध में विस्तृत चर्चा उपरांत पार्षदों को भावपत्र आमंत्रण सूचना की जानकारी उपलब्ध कराते हुए संपूर्ण जानकारी के साथ आगामी बैठक में उपस्थित होने का निर्णया लिया गया ।  श्याम पंजवानी पार्षद का पत्र समग्र केन्द्र में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा नागरिकां के प्रति असम्मानजनक व्यवहार एवं अव्यवस्था के संबंध में चर्चा उपरांत आगामी बैठक में एजेण्डा के रूप में शामिल किये जाने का निर्णय लिया गया।  अवकाश जायसवाल पार्षद के पत्र महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड कमांक 26 में डेकोरेटिव विद्युतपोल लगाये जाने के संबंध में चर्चा के दौरान विभागीय अधिकारी द्वारा 01 माह की समयावधि में कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया गया।राजेश भास्कर पार्षद का पत्र नये एस0ओ0आर0 के संबंध में एवं विधायक निधि के स्वीकृति कार्यो पर भी विस्तृत चर्चा की गई। निगमाध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा दिनांक 11.11.2025 से आज दिनांक तक की निगम सम्मिलनों में लिये गये निर्णयों की पुष्टि की गई ।

अतः में श्री ईश्वर बहरानी पार्षद, श्री रामलाल केवट भृत्य एवं श्री अजय/प्रकाश सफाई मित्र के आकस्मिक निधन हो जाने पर सदन द्वारा दो मिनिट का मौन रखकर शोक श्रद्वांजलि अर्पित की गई।

Exit mobile version