निगम सम्मिलन सम्पन्न,सदन में सर्वसम्मति से निगम बजट अंगीकार- मनीष पाठक

IMG 20250618 WA0064

 

निगम सम्मिलन सम्पन्न,सदन में सर्वसम्मति से निगम बजट अंगीकार- मनीष पाठ

कटनी -नगरपालिक निगम कटनी का स्थगित सम्मिलन निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया,बैठक प्रारंभ होने पर सदन में निर्धारित एजेंडो पर विस्तुत चर्चा प्रारंभ की गई । प्रस्ताव क्रमांक 2 बजट पर चर्चा प्रारंभ की गई विस्तृत चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से बजट अंगीकार किया गया ।

आयोजित बैठक में ट्रेड लायसेंस हेतु निर्धारित वार्षिक शुल्क राशि में संशोधन/बृद्वि एवं कर योग्य सम्पत्ति मूल्य व समेकित कर तथा उपभोक्ता प्रभार की दरों में वृद्धि के संबंध में चर्चा उपरांत पूर्ण जानकारी के साथ आगामी बैठक में रखे जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।

सदन हुआ भावुक
बैठक के दौरान पार्षद नामावली के अनुसार सुश्री शुसीला कोल द्वारा प्रथमबार आसंधी पर बैठकर परिषद संचालन की अध्यक्षता की कार्यवाही की गई । सुश्री शुसीला कोल द्वारा आसंधी ग्रहण करनें पर सदन के सदस्यों द्वारा उन्हे शुभकामनाएं दी गई ।

अंत में नगर पालिक निगम कटनी में कार्यरत कर्मचारी श्रीमती कुसुम बाई सोंधिया एवं 12 जून को अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना में यात्रियों के निधन होने पर गतआत्मा की शाति हेतु दो मिनट का मौन रख कर शोक श्रद्वांजली अर्पित की गई ।

इसे भी पढ़ें-  शीतला माता मंदिर सड़क हादसा मामला पहुंचा हाई कोर्ट: प्रशासनिक लापरवाही पर ग्वालियर खंडपीठ में जनहित याचिका दायर; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग