चड्डा कॉलेज में बहुप्रतीष्ठित टी.सी.एस. कम्पनी के प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

चड्डा कॉलेज में बहुप्रतीष्ठित टी.सी.एस. कम्पनी के प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोज

कटनी -शहर में पहली बार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TSC) द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव शुक्रवार को NAAC मान्यता प्राप्त कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज, चड्‌डा कॉलेज परिसर में आयोजित की गई। चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वाधान में कटनी आर्टस एंड कॉमर्स कॉलेज कटनी में किया गया। कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा कम्पनी की ओर से प्लेसमेंट हेतु वरिष्ठ प्रबंधक सिद्धार्थ राव, सहायक प्रबंधक सचिन तिवारी, सहायक प्रबंधक सुनाय तथा एच. आर. प्रबंधक राहुल पटेल की उपस्थिति रही।

इस ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न संकायों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में चयन हेतु तीन राउण्ड निर्धारित किए गए। पहला कम्प्यूटर एप्टीट्यूड राउण्ड, दूसरा पर्सनल इंटरव्यूह टेक्नीकल राउण्ड तथा चौथा राउण्ड एच.आर. राउण्ड रखा गया। चयन प्रक्रिया के पश्चात TCS ने 25 विद्यार्थियों का चयन बैंक ऑफिस ऑपरेशंस (TCS BPS) पद के लिए किया। चयनित विद्यार्थियों को नागपुर (महाराष्ट्र) कार्यस्थल के लिए नियुक्ति दी जाएगी।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्‌डा द्वारा इसे कटनी एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कम्पनी के प्लेसमेंट ड्राइव से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर करियर के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह आयोजन कटनी जिले में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि है। कार्यक्रम की सफलता पर महाविद्यालय के प्राध्यापको, प्लेसमेंट सेल एवं चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

उक्त कैम्पस ड्राइव के सफल आयोजन में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर देवाशीष चड्डा, प्लेसमेंट सेल प्रभारी एवं वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष श्री शरद निरंकारी, प्लेसमेंट सेल के सहायक प्राध्यापक रीतेश निगम, सहायक प्राध्यापिका ऋचा डेंगरे, सुश्री आकांक्षा सिंह तोमर, पवन केवट, सहायक प्राध्यापक

 

रवि यादव, सहायक प्राध्यापक अतुल जैन, विधि विभाग प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, लाईब्रेरियन श्रीलम राजवानी, सहायक प्राध्यापक डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, मुकेश गुप्ता, सहायक प्राध्यापक डॉ. आर.आर.एस. परिहार, पंकज सेक्सरिया, गगन गुप्ता, समीप श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापिका प्रियंका गुप्ता, सुश्री रोहिणी सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक अरूण कुमार चौधरी, श्री बीरेन्द्र कुशवाहा, सुश्री प्रभा मिश्रा, सहायक प्राध्यापिका सुश्री शिवानी मलिक, श्रीमती प्रतीक्षा मिश्रा, विधि सहायक प्राध्यापिका श्रीमती माला उपाध्याय, विधि सहायक प्राध्यापता तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, वैशाली सिंह ठाकुर, सोनिया रावत, प्रीति मिश्रा एवं अन्य सहायक स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्र छात्राओं रही।

Exit mobile version