Site icon Yashbharat.com

पुलिस ने लौटाया चेहरे पर मुस्कान; बरामद किए गए 25 गुमशुदा मोबाइल

IMG 20260114 WA0041

पुलिस ने लौटाया चेहरे पर मुस्कान; बरामद किए गए 25 गुमशुदा मोबाइ

कटनी।बड़वारा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न स्थानों से गुम हुए 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानपूर्वक वापस सौंप दिया गया।

*एडिशनल एसपी ने सौंपे मोबाइल*
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने बड़वारा थाना परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आवेदकों को उनके मोबाइल फोन वितरित किए। लंबे समय से अपने फोन खो चुके लोगों के चेहरे पर मोबाइल वापस पाकर खुशी साफ झलक रही थी। कई फरियादियों ने बताया कि उन्हें अपना फोन दोबारा मिलने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।

*लाखों में है बाजार मूल्य*
पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए इन 25 मोबाइल फोन की बाजार में कुल कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। डॉ. डेहरिया ने इस अवसर पर कहा कि:
“पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हमारी टीम लगातार इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर रही थी, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सबके सामने है।

इन्हें मिले अपने मोबाइल
पुलिस ने मोबाइल प्राप्त करने वाले कुछ प्रमुख व्यक्तियों की सूची भी साझा की है, जिनमें शामिल हैं:
नवनीत कुशवाहा (भुडसा), चंद्रप्रकाश केवट (सकरीगढ़)
देवेन्द्र कोरी (बड़वारा), खुशबू मौर्य (भुडसा)
मंगल सिंह (निगहरा), संदीप सेन (भजिया), रोहित सेन (बड़वारा)
गिरानी लाल (गुड़ाकलाँ), मोहित रजक (बड़वारा), नागेंद्र गुप्ता (देवरी हटाई)
डॉ. महेन्द्र (बसाड़ी), सुशील राय (लखाखेरा), आशीष सिंह (भलवारा)
रीना सिंह (मझगवां) और देवी सिंह (बसाड़ी)

Exit mobile version