शासकीय तिलक महाविद्यालय में ’रन फॉर स्‍वदेशी’’ कार्यक्रम के अंतर्गत व्‍याख्‍यानमाला एवं रैली का आयोजन

शासकीय तिलक महाविद्यालय में ’रन फॉर स्‍वदेशी’’ कार्यक्रम के अंतर्गत व्‍याख्‍यानमाला एवं रैली का आयोज

कटनी- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी ‘’रन फॉर स्‍वदेशी’’ कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. सुनील कुमार बाजपेई की अध्‍यक्षता, दीपक टंडन सोनी जिलाध्‍यक्ष भाजपा के मुख्‍य अतिथि एवं मृदुल मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्‍यक्ष भाजपा की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. रूकमणी प्रताप सिंह के नेतृत्‍व में व्‍याख्‍यानमाला एवं रैली का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम स्‍वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभा किया गया । श्री दीपक टंडन ने वर्तमान में युवाओं के बीच स्‍वामी विवेकानंद की प्रासंगिकता और उनकी शिक्षाओं के माध्‍यम से युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए राष्‍ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और महत्‍व का उल्‍लेख किया । श्री मृदुल मिश्रा के द्वारा स्‍वामी विवेकानंद के विश्‍व संदेश जिसमें भारतीय संस्‍कृति के महत्‍व और समस्‍त विश्‍व को प्रेरणा देने वाला बताया एवं उनके द्वारा छात्रों से संवाद के माध्‍यम से युवाओं की जिज्ञासा का समाधान किया । डॉ. माधुरी गर्ग द्वारा स्‍वामी विवेकानंद जी को राष्‍ट्र निर्माण में उनके योगदान और रामकृष्‍ण मिशन की स्‍थापना द्वारा नर सेवा ही नारायण सेवा को उनके महान विचारों पर प्रकाश डाला । शुभेन्‍दु मिश्रा द्वारा छात्रों के मध्‍य स्‍वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े विभिन्‍न प्रेरणा प्रसंगों की चर्चों द्वारा छात्रों का उत्‍साहवर्धन किया गया । छात्रों के मध्‍य से करण चौधरी (बी.ए. द्वितीय वर्ष) एवं गगन सिंह (बी.ए. प्रथम वर्ष) एवं अन्‍य विद्यार्थियों के द्वारा अपने विचार व्‍यक्‍त किए गए । इस अवसर पर डॉ. व्‍ही.के. द्विवेदी, प्रो. जी.एम.मुस्‍तफा, ज्‍योत्‍सना आठ्या, अविनाश गुप्‍ता, ऋषभ मिश्रा, महाविद्यालय के स्‍टॉफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रहीं । व्‍याख्‍यानमाला के बाद ‘’रन फॉर स्‍वदेश’’ थीम पर जन-जागरूकता रैली का आयोजन 12 जनवरी को किया गया । इस अभियान का मुख्‍य उद्देश्‍य युवाओं को राष्‍ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण और आत्‍मनिर्भर विकास की दिशा में प्रेरित करना है । तथा भारत में स्‍थानीय उत्‍पादों को बढ़ावा देने हेतु जन-जागरूकता कराना है ।

Exit mobile version