इंदौर। सबसे ज्यादा दुष्कर्म के मामले वाले राज्य की कालिख से परेशान मध्यप्रदेश ने इससे छुटकारा पाने के लिए आईपीसी में नई धारा का प्रावधान किया है। शादी का झांसा और लिवइन के दौरान संबंध बनाने और बाद में शादी नहीं करने के मामले अब दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज नहीं होंगे।
एक तरफ तो दुष्कर्म के आरोपितों को कठोर से कठोर दंड दिलाए जाने के दावे हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आईपीसी में नई धारा शामिल कर शादी के नाम पर दुष्कर्म करने वालों को राहत दी जा रही है। इनके लिए आईपीसी में अब नई धारा 493 क शामिल हो गई है। ये मामले अब इसी धारा में दर्ज होंगे।
इसे जमानती अपराध माना जाएगा और ट्रायल भी सेशन कोर्ट के बजाय जेएमएफसी की कोर्ट में चलेगा। दुष्कर्म की धारा में जहां अधिकतम सजा 10 साल है, वहीं इस धारा में अपराध साबित होने पर अधिकतम सजा महज तीन साल मिलेगी। साथ ही जुर्माना भी लगेगा। नई धारा को लेकर राजपत्र में प्रकाशन भी हो गया है।
आरोपितों को मिलेगा फायदा
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने या शादी के नाम पर लिवइन में रहने वाले मामलों में पुलिस अब तक भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 में प्रकरण दर्ज करती थी। यह गैरजमानती धारा है और इसकी सुनवाई सेशन कोर्ट में चलती है। कानूनविदों के मुताबिक नई धारा का फायदा पीड़िताओं के बजाय आरोपितों को ज्यादा मिलेगा। कम सजा से उनमें भय कम हो जाएगा।
कई मामलों में आपसी सहमति
मप्र में 2017 में दुष्कर्म के 5310 केस दर्ज हुए थे। 2018 में इसमें 10 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। कानूनविदों के मुताबिक दुष्कर्म की धारा में दर्ज होने वाले 20 प्रतिशत मामले ऐसे होते हैं जिनमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की बात सामने आती है।
एडवोकेट राहुल पेठे के मुताबिक कई मामलों में विचारण के दौरान आपसी सहमति की बात भी सामने आती है। आईपीसी में नई धारा शामिल होने के बाद ऐसे मामलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
झूठे मुकदमों पर लगेगी लगाम
नई धारा शामिल होने के बाद दुष्कर्म के झूठे मामलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इसका फायदा लिवइन में रहने वालों को भी मिलेगा। कई बार झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाकर ब्लैकमेलिंग की बात भी सामने आती है। नई धारा से ऐसे मामलों पर रोक लगेगी। – अविनाश सिरपुरकर, सीनियर एडवोकेट
न्याय करने में मिलेगी मदद
नई धारा शामिल होने से दुष्कर्म के मामले दो भागों में बंट जाएंगे। न्यायालयों को भी इससे त्वरित न्याय करने में सहूलियत होगी। सही तथ्य कोर्ट के सामने आ सकेंगे। धारा जमानती होने से झूठे मामलों पर रोक लगेगी।- विवेक सिंह, कार्यकारिणी सदस्य, स्टेट बार काउंसिल
-
मंदिर के चांदी के मुकुट का हिस्सा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, चोरी में प्रयुक्त बाइक जब्त -
कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में “सेवा संकल्प अभियान 2026” का शुभारंभ -
आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया कन्या महाविद्यालय, सेवा का लिया संकल्प -
विश्वकर्मा जयंती पर गूंजे वैदिक मंत्र, हवन-पूजन में उमड़ा समाज,सिविल लाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हुआ आयोजन, एसपी अभिनय विश्वकर्मा का किया सम्मान -
उज्जैन में सेवाज्ञ संस्थानम् की ‘युवा धर्म संसद’ का छठा संस्करण आज से; RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ -
देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी पर पहले से छह मामले दर्ज -
कबाड़ की दुकान में करंट लगने से युवक की मौत, जिला अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा -
MP में बदला NHAI का सिस्टम: नेशनल हाईवे की खराब स्ट्रीट लाइट खुद देगी सिग्नल, CCMS तकनीक से रिमोट से ऑन-ऑफ होंगी लाइटें -
इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो; CM डॉ. मोहन यादव ने लांच की ‘स्वामित्व योजना’, 50 लाख परिवारों को मिलेंगी पक्की रजिस्ट्री -
गरीब सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई, मुख्य मार्गों पर पसरा अतिक्रमण अनदेखा!,खाली चौराहों से सब्जी वालों को हटाया, सड़क तक दुकानें फैलाने वाले बड़े दुकानदारों पर कार्रवाई कब? -
‘दो कमरों की यूनिवर्सिटी’: जबलपुर के गढ़ा शासकीय कॉलेज में एक ही कमरे में बैठ रहे BA, BSc और BCom के छात्र -
इंदौर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का सैलाब; CM डॉ. मोहन यादव ने की अगवानी -
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर कटनी में हुआ भव्य हिंदू महासम्मेलन,संतों के सानिध्य में जिलेभर से जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, सामाजिक समरसता, संगठन और सेवा कार्यों पर दिया जोर -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महापौर ने दी हार्दिक शुभकामनाए,प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर : महापौर -
सायना महाविद्यालय में आयोजित हुआ फोटोग्राफी वर्कशॉप,फोटोग्राफी की कुशलता से युवाओं में बढ़ेंगे रोजगार एवं सुनहरे भविष्य के अवसर -
अब क्लास में बैठकर ही सांची स्तूप और मांडू की सैर करेंगे बच्चे, पुरातत्व विभाग की अनोखी पहल -
इंदौर: ‘अहिल्या पथ योजना’ के विरोध में किसानों का IDA दफ्तर पर जोरदार धरना, 1400 हेक्टेयर जमीन पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग -
सांदीपनि स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका: 25 सितंबर तक होगी काउंसलिंग, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश -
MP में ‘स्वामित्व योजना’ का शुभारंभ: 50 लाख संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री, सीएम मोहन यादव और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल -
FSSAI की बड़ी कार्रवाई: गणेश प्रोडक्ट्स का फूड लाइसेंस सस्पेंड, हरियाणा में 7,600 किलो मिलावटी पनीर नष्ट
