Site icon Yashbharat.com

डीपीएस कटनी में ‘फनफिनिटी आनंद मेले’ की धूम, नन्हे उद्यमियों ने बिखेरा जलवा

IMG 20260110 WA0046

डीपीएस कटनी में ‘फनफिनिटी आनंद मेले’ की धूम, नन्हे उद्यमियों ने बिखेरा जलव

कटनी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कटनी के प्रांगण में बहुप्रतीक्षित ‘फनफिनिटी आनंद मेले’ का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में छात्रों ने न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, बल्कि उद्यमशीलता और टीम भावना की अद्भुत मिसाल भी पेश की। कार्यक्रम में जिले के ए. एस. पी. श्री संतोष डेहरिया की गरिमामयी उपस्थिति ने छात्रों का उत्साह दोगुना कर दिया।मेले का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या एवं उपप्राचार्या द्वारा किया गया। इस वर्ष मेले का स्वरूप पिछले वर्षों की तुलना में काफी विशाल रहा। लगभग 25 स्टॉल्स के माध्यम से छात्रों ने ‘नवोदित उद्यमी’ की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने स्वयं स्लॉट बुक करने से लेकर वस्तुओं के चयन, मूल्य निर्धारण और विज्ञापन रणनीतियों तक का प्रबंधन खुद संभाला। छात्रों द्वारा सजाए गए आकर्षक स्टॉल लेआउट और प्रभावशाली मार्केटिंग के तरीकों ने सभी आगंतुकों को आश्चर्यचकित कर दिया।मेले में खाने-पीने के शौकीनों के लिए चटपटे व्यंजनों, खेल-खिलौनों और झूलों का विशेष प्रबंध था। जहाँ एक ओर जायकेदार व्यंजनों की खुशबू महक रही थी, वहीं दूसरी ओर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत और संगीत के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।विद्यालय के निर्देशक श्री अनुराग जैन एवं निर्देशिका श्रीमती जूही जैन ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। श्रीमती जूही जैन ने आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा:”ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रबंधन कौशल का विकास करना और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना है। इससे बच्चों में आत्मनिर्भरता और टीम वर्क की भावना प्रबल होती है।पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। अभिभावक अपने बच्चों को व्यापारिक गुण सीखते और आत्मविश्वास से लबरेज देख बेहद हर्षित नजर आए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनकी मेहनत और रचनात्मकता के लिए पुरस्कृत किया गया। इस सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version