मनरेगा का नाम बदलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर रही सरकार. पत्रकारवार्ता में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी चंदन यादव ने लगाए आरोप
मनरेगा का नाम बदलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर रही सरकार. पत्रकारवार्ता में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी चंदन यादव ने लगाए आरो
कटनी(YASH BHARAT.COM)। मनरेगा का सिर्फ नाम नहीं बदला जा रहा है, बल्कि इस योजना की ‘‘योजनाबद्ध हत्या’’ की जा रही है। मनरेगा का नाम बदलने के सरकार के कदम का कांग्रेस सड़क से संसद तक पुरजोर विरोध करेगी- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी चंदन यादव ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा “आज बात सिर्फ मनरेगा के नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह काम के अधिकार को छीने जाने की बात है। सरकार उस अधिकार को छीन रही है, जो हमने दिया था।ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा, “यह भाजपा-आरएसएस की मनरेगा को खत्म करने की साजिश है। सरकार गरीब के हक से चिढ़ती हैं तभी मनरेगा पर वार कर रही है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड.अमित शुक्ला ने कहा, भाजपा की अहंकारी सत्ता का कोई भी ऐसा निर्णय जो ग़रीब और मजदूर विरोधी होगा, ऐसे प्रावधान के खिलाफ कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करेगी।महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा, “हम लोगों के अधिकार के लिए में लड़ेंगे। ये सिर्फ महात्मा गांधी जी के नाम की बात नहीं है, बल्कि सवाल अधिकारों का भी है।इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा,निधि श्रीवास्तव एवं राजेश चौबे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों व अन्य कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस ज़न उपस्थित रहे।