Site icon Yashbharat.com

9 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़वारा में कांग्रेस जनों ने शुरू की भूख हड़ताल

IMG 20260115 WA0044 scaled

9 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़वारा में कांग्रेस जनों ने शुरू की भूख हड़ताल

कटनी- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा बुधवार 14 जनवरी से भूख हड़ताल पर बैठे है जिसका आज दूसरा दिन है। जिन मांगों को लेकर भूख हड़ताल की जा रही है उनमें मुख्य रूप से स्थाई तौर पर BMO की तैनाती की जाए एंबुलेंस परिचालन की व्यवस्था सुदृढ़ रूप से की जाए ताकि ग्रामीणों को इस सेवा का लाभ मिल सके महिला चिकित्सक की पदस्थापना की जाए शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए फ्रीजर की व्यवस्था की जाए रात्रि कालीन व्यवस्था हेतु भी डॉक्टर उपलब्ध कराए जाए. जनरेटर की 24×7 व्यवस्था की जाए CT स्कैन

मशीन की भी व्यवस्था कर उसे मुफ्त किया जाए मरीजों के परिजनों को रुकने हेतु रैन बसेरा का निर्माण कराया जाए।

भूख हड़ताल विकास निगम अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बड़वारा ओमकार सिंह जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कटनी शैलेष जायसवाल विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस बड़वारा द्वारा की जा रही है जिसमें आज मुख्य रूप से गुलाम जाफर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुड़वारा गुलाम इसहाक राजेश सिंह, रंजीता सिंह, मोहम्मद इजरायल राघवेंद्र सिंह, अजय सिंह, विकास दुबे कृष्णकुमार सोनी, माधव तिवारी, रामकृपाल शर्मा, गुड्डू राय, श्याम बिहारी राय जित्तू गुप्ता, संदीप बैरागी, रणजीत सिंह दीपक चौधरी, रवि बैरागी,महेंद्र सिंह, शिवचरण चौधरी, राम अवध कचेर, शरद खटीक, राहुल मोगरे मनीष पटेल नीरज अहिरवार आदि शामिल रहे।

Exit mobile version