Site icon Yashbharat.com

प्रभारी मंत्री का कटनी आगमन पर कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वागत

IMG 20260110 WA0009

प्रभारी मंत्री का कटनी आगमन पर कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वाग

 

कटनी।परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का शनिवार को यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर कलेक्टर  आशीष तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहेरिया,एस डी एम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का दोपहर 1 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक का समय आरक्षित है।श्री सिंह दोपहर 1.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल होंगे और दोपहर 2.30 बजे जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।वे दोपहर 3.30 बजे कटनी से कुंआ मंडल बहोरीबंद के लिए प्रस्थान करेंगे और यहां से शाम 5 बजे लोलरी नरसिंहपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।

Exit mobile version