चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज लीगल क्लीनिक एवं लीगल लिट्रेसी क्लब कटनी द्वारा ग्राम गुलवारा में माईक्रो लीगल लिट्रेसी कैम्प का आयोजन
चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज लीगल क्लीनिक एवं लीगल लिट्रेसी क्लब कटनी द्वारा ग्राम गुलवारा में माईक्रो लीगल लिट्रेसी कैम्प का आयोज
कटनी- आर्ट्स एंड कॉमर्स विधि आटोनॉमस कॉलेज (चड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज) के विधि विभाग द्वारा गुलवारा ग्राम पंचायत में चड्डा कॉलेज लीगल क्लीनिक एवं लीगल लिट्रेसी क्लब कटनी तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों के संयुक्त तत्वाधान में एक माइक्रो लीगल लिट्रेसी (कानूनी साक्षरता) कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों, न्याय तक पहुँच, निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं, महिला एवं बाल अधिकारों, सामाजिक कल्याण योजनाओं तथा आपराधिक न्याय प्रणाली के सम्बंध में सरल और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम का आयोजन एवं नार्गदर्शन कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. जय चड्डा द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय द्वारा की गई. साथ ही विधि सहायक प्राध्यापिका माला उपाध्याय, हेमलता पटेल एवं एडव्होकेट श्री शैलेज तिवारी द्वारा ग्रामीणों को व्यवहारिक कानूनी उपायो एवं न्याय प्राप्ति के साधनों के बारे में मार्गदर्शन दिया। एलएल.बी. एवं एलएल.एम. के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा से रोकथाम के लिए ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया। इसमे भाग लेने वाले छात्र छात्राओं में सोनम गुप्ता, सोनाली रायजादा, मीरा अहिरवार, जान्हवी झा, अमित चक्रवर्ती एवं अमित उपाध्याय शामिल थे।
ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम सरपंच सुजाता बर्मन, उप-सरपंच तुलसीदास चौबे, तथा ग्राम पंचायत सचिव सुमित यादय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की कानूनी जागरूकता ही लोकतंत्र की नींव को मजबूत करती है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, विभिन्न कानूनों से सम्बंधित प्रश्न पूछे और सरकारी योजनाओं एवं विधिक सहायता सेवाओं का लाभ उठाने की जानकारी प्राप्त की।
अंत मे विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।