धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक को रंगनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक को रंगनाथ पुलिस ने किया गिरफ्ता
कटनी। रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने धारदार चाकू लहराकर आमजन में दहशत फैलाने वाले 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एम्बुलेंस रोड, ग्राउंड फॉरेस्टर वार्ड में एक युवक चाकू लहराकर राहगीरों को आतंकित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी प्रियांशु सूर्यवंशी पिता हीरालाल सूर्यवंशी (20), निवासी बी-कैबिन के पास, फॉरेस्टर वार्ड को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस जांच में उसका पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना रंगनाथ नगर में अपराध क्रमांक 373/2026 के तहत धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, महेंद्र दुबे, पवन पाठक, अजय तिवारी तथा आरक्षक वीरेंद्र दहायत और माधव साहू की सराहनीय भूमिका रही।