रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड, सी.एल.पी. वार्ड एवं सुभाष चौक में जलकर राहत शिविर आयोजित,जलकर बकाया पर मिल रहा 50 प्रतिशत छूट का लाभ, योजना का लाभ लेने केवल 7 दिन शेष

रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड, सी.एल.पी. वार्ड एवं सुभाष चौक में जलकर राहत शिविर आयोजित,जलकर बकाया पर मिल रहा 50 प्रतिशत छूट का लाभ, योजना का लाभ लेने केवल 7 दिन शे

 

कटनी। नगर निगम द्वारा अधिक से अधिक जलकर उपभोक्ताओं को राहत योजना का लाभ दिलाने विभिन्न वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड पड़रवारा स्कूल के पास, सी.एल.पी. वार्ड एवं सुभाष चौक में जलकर राहत शिविर लगाए जाकर नागरिकों को बकाया जलकर एकमुश्त जमा करने पर 50 प्रतिशत छूट का लाभ दिया गया।

 

शिविरों में निगम के अमले द्वारा उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण भी किया जा रहा है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि छूट योजना का लाभ लेने अब केवल 7 दिन शेष हैं, इसलिए निर्धारित अवधि में बकाया जलकर जमा कर मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट योजना का लाभ उठाएं।

Exit mobile version