katniमध्यप्रदेश

जलकर राहत योजना के तहत सुभाष चौक में शिविर आयोजित, घर-घर पहुंचकर बकायेदार उपभोक्ताओं से किया जा रहा संपर्क,50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने मात्र 12 दिन शेष, निगम प्रशासन की बकायेदारों से अपील

जलकर राहत योजना के तहत सुभाष चौक में शिविर आयोजित, घर-घर पहुंचकर बकायेदार उपभोक्ताओं से किया जा रहा संपर्क,50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने मात्र 12 दिन शेष, निगम प्रशासन की बकायेदारों से अपी

 

कटनी। नगर निगम प्रशासन द्वारा जलकर राहत योजना का लाभ अधिक से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र सुभाष चौक में विशेष जलकर राहत शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी गई तथा बकाया जलकर जमा करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक एवं प्रभारी राजस्व अधिकारी सागर नायक द्वारा बताया गया निगम के राजस्व अमले द्वारा बकायेदारों से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पात्र उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी एवं मिलने वाले 50 प्रतिशत की छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट प्रदान की जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए अब मात्र 12 दिवस शेष हैं। निगम प्रशासन ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 10 अक्टूबर की अंतिम तिथि से पूर्व बकाया जलकर जमा कर छूट का लाभ प्राप्त करें।

Back to top button