katniमध्यप्रदेश

सस्ते सोने का झांसा देकर बिहार के युवक से 6.70 लाख की लूट जंगल में ले जाकर क़ी मारपीट , बड़वारा पुलिस ने दर्ज किया मामला

सस्ते सोने का झांसा देकर बिहार के युवक से 6.70 लाख की लूट

जंगल में ले जाकर क़ी मारपीट , बड़वारा पुलिस ने दर्ज किया मामल

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सुड्डी में सस्ते दाम पर सोना दिलाने का झांसा देकर बिहार निवासी एक युवक से 6 लाख 70 हजार रुपये नकद लूटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बड़वारा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कुमार पिता बैजू मेहतो निवासी पटना, बिहार को रुद्राक्ष की माला बेचने वालें बरही थाना क्षेत्र के छीदिया टोला निवासी राजू पारधी, सोना पारधी और काविश पारधी ने उसे सस्ते दाम पर सोना दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने बीती रात उसे ग्राम सुड्डी बुलाया।

बताया गया कि सुड्डी पहुंचने के बाद आरोपी युवक को जंगल की ओर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके पास रखे 6 लाख 70 हजार रुपये नकद छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने बड़वारा थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Back to top button