जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने रविवार को भी तीन स्थानों पर शिविर आयोजित,कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि जमा करने पेट शेष 50 प्रतिशत की मिलेगी छूट

जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने रविवार को भी तीन स्थानों पर शिविर आयोजित,कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि जमा करने पेट शेष 50 प्रतिशत की मिलेगी छू
कटनी। नगर निगम द्वारा जलकर राहत योजना का अधिक से अधिक जलकर उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से शासकीय अवकाश दिवस रविवार को भी विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है। योजना के तहत उपभोक्ता अपने कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
यहां आयोजित हुए शिविर
रविवार को नगर के तीन प्रमुख स्थलों मुख्य बाजार क्षेत्र सुभाष चौक, आचार्य विनोबा भावे वार्ड स्थित दुर्गा चौक खिरहनी तथा फॉरेस्टर वार्ड स्थित सुदर्शन बाल मंदिर के पास जलकर राहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने के साथ ही मौके पर ही बकाया जलकर जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
निगम कार्यालय सहित ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध
इसके अतिरिक्त नागरिक अपने कुल बकाया जलकर की आधी राशि नगर निगम कार्यालय, संबंधित जोन कार्यालय के कैश काउंटर अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से एकमुश्त जमा कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
10 सितंबर तक ही प्रभावी है योजना
निगम प्रशासन ने बताया कि जलकर राहत योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल 4 दिवस शेष हैं। योजना 10 सितंबर 2026 तक ही प्रभावशील रहेगी। निगम प्रशासन ने सभी बकाया जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शेष अवधि में बकाया राशि का भुगतान कर 50 प्रतिशत छूट का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।








