सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञाप
कटनी। म.प्र. सेवा निवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की प्रांतीय समिति भोपाल के आह्वान एवं महाकौशल क्षेत्रीय समिति के निर्देशानुसार जिला समिति कटनी द्वारा अपनी सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम संबोधित था।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण की अपेक्षा कर रहे हैं। शासन स्तर पर लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका उचित लाभ प्रदान किए जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई। प्रतिनिधिमंडल ने शासन से मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला समिति के सचिव इंजी. अनिल चौबे, सचिव एस.के. खर्द, कोषाध्यक्ष प्रदीप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के. सीखने, सुबोध अग्रवाल, सह सचिव विवेक मिडंग, कार्यकारिणी सदस्य एस.के. सरुमेना एवं रविन्द्र शुक्ला सहित मार्गदर्शक एम.एल. खके, एम.पी. उपाध्याय, पी. एका स्कर तथा संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों के निराकरण के लिए संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज शासन तक पहुंचाता रहेगा।