तिलक महाविद्यालय में बलराम जयंती पर कृषि आधारित संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों ने जाना भगवान बलराम का व्यक्तित्व एवं कृतित्व

तिलक महाविद्यालय में बलराम जयंती पर कृषि आधारित संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों ने जाना भगवान बलराम का व्यक्तित्व एवं कृतित्

 

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में बलराम जयंती के अवसर पर कृषि आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

संगोष्ठी में भगवान बलराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान बलराम के जीवन और उनके विभिन्न कार्यों से अवगत कराया गया।

प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई ने कहा कि भगवान बलराम का जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। हिंदू पौराणिक परंपराओं में उन्हें भगवान शेषनाग का अवतार माना जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान बलराम का जीवन शक्ति, परिश्रम और कृषि संस्कृति से जुड़ा रहा है।

डॉ. माधुरी गर्ग ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम को बलदाऊ के नाम से भी जाना जाता है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को उनकी जयंती मनाई जाती है, जिसे हलछठ भी कहा जाता है। भगवान बलराम का प्रमुख अस्त्र हल और मुसल माना जाता है। उनकी विचारधारा कृषि आधारित रही, इसलिए उनकी जयंती को कृषि उन्नति और कृषक संस्कृति से भी जोड़ा जाता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक संवर्ग एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी एवं डॉ. राजकुमार ने किया।

Exit mobile version