Site icon Yashbharat.com

बारिश की संभावना पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट,जलजमाव एवं वर्षाजनित समस्याओं की सूचना 07622-231772 पर दें

IMG 20260902 WA0084

बारिश की संभावना पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट,जलजमाव एवं वर्षाजनित समस्याओं की सूचना 07622-231772 पर दें

कटनी। मौसम विभाग द्वारा बारिश एवं अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए नगर पालिक निगम कटनी का बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों की तत्काल संबंधित मैदानी अमले को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कहीं जलजमाव, नाली अवरुद्ध होने अथवा जल निकासी बाधित होने की स्थिति में तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07622-231772 पर सूचना दें। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित वार्ड की टीम को मौके पर भेजकर समस्या के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version