शासकीय सेवा से मुक्त हुआ हूं, कर्मचारी हितों की सेवा से नहीं : सरमन तिवारी,सेवा-सम्मान एवं आत्मीय मिलन समारोह में कर्मचारी हितों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प

शासकीय सेवा से मुक्त हुआ हूं, कर्मचारी हितों की सेवा से नहीं : सरमन तिवारी,सेवा-सम्मान एवं आत्मीय मिलन समारोह में कर्मचारी हितों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्

कटनी। शासकीय विद्यालय खिरहनी, कटनी में दीर्घकालीन शासकीय सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षक एवं अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा महासंघ के संस्थापक सरमन तिवारी के सम्मान में विद्यालय परिवार द्वारा मंगलम गार्डन, खिरहनी में सेवा-सम्मान एवं आत्मीय मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में परिवारजनों, रिश्तेदारों, विद्यालय परिवार, विभागीय साथियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने श्री तिवारी का आत्मीय स्वागत कर सम्मान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सरमन तिवारी ने कहा, “शासकीय सेवा से मैं मुक्त हुआ हूं, लेकिन कर्मचारी हितों की सेवा से नहीं।” उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति उनके लिए सेवा का अंत नहीं, बल्कि कर्मचारी हितों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा महासंघ को और अधिक मजबूत करते हुए कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान एवं हितों के लिए संघर्ष आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।

श्री तिवारी ने लंबित कर्मचारी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कटनी जिले में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के बीच कायम एकता, समन्वय और भाईचारे को प्रदेश के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी संगठन एक-दूसरे के सच्चे मित्र और कर्मचारियों के सुख-दुःख के साथी बनकर संयुक्त रूप से आगे बढ़ें।

उन्होंने समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए परिवारजनों, विभागीय साथियों, अधिकारी-कर्मचारी बंधुओं, कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों-पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

बड़ी संख्या में पहुंचे शुभचिंतक

समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, मोर्चा संयोजक डॉ. चित्रा प्रभात, संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजीनियर आर.के. बत्रा, डाइट प्राचार्य एम.पी. डंग, डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी, रामाधार गौतम, गणेश शंकर गर्ग, आशीष उरमलिया, अभय बहादुर सिंह, प्रो. अजय कुररिया, कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार सोलंकी, हरप्रीत सिंह ग्रोवर, सुनील मिश्रा, रमाशंकर तिवारी, प्रदीप दीक्षित, मंडल सचिव नारायण शुक्ला, पुष्पराज सिंह बघेल, डॉ. अनिल मिश्रा, मार्तंड सिंह राजपूत, डॉ. सुधीर खरे, अवधेश दहिया, गणेश बिचपुरिया, देवेंद्र तिवारी, अखिलेश मेहरा, बीआरसी मनोज गौतम, पूर्व प्राचार्य राजेश तिवारी, पूर्व प्राचार्य उषा दुबे, पुरुषोत्तम गौतम, विवेक दुबे, प्रमोद गर्ग, मनोज गर्ग, पदमकांत पटेल, कमलेश बर्मन, मनीष चौबे, रामकिशोर शर्मा, संजय मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, आर.एल. निगम, राजेश सिंह, प्रमोद मिश्रा, पहलाद गर्ग, जैनेंद्र त्रिपाठी, दिलीप प्यासी, संदीप डबरे, मनोज बर्मन, सियाराम परोहा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, भूपेंद्र चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

उपस्थितजनों ने श्री तिवारी के दीर्घकालीन सेवाकाल, संगठनात्मक योगदान तथा कर्मचारी हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सक्रिय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version