Site icon Yashbharat.com

जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन तैयार

Picsart 26 09 03 17 08 15 626

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन तैया

कटनी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर शहर सहित जिलेभर में उत्साह और भक्तिमय माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न कृष्ण मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर समितियों द्वारा मंदिरों की आकर्षक साज-सज्जा, विद्युत रोशनी, फूलों की सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष झांकियों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शहर के प्रसिद्ध सत्यनारायण मंदिर, सिल्वर टॉकीज के समीप स्थित गोविंद देवजी मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा उपनगरीय क्षेत्रों और जिले के विभिन्न कृष्ण मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन, आरती, प्रसाद वितरण और भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वहीं नगर निगम द्वारा भी साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। पूरे शहर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहने की उम्मीद है।

Exit mobile version