katniमध्यप्रदेश

चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत 2.0 अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत 2.0 अंतर्गत कार्यक्रम आयोजि

 

कटनी -नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय चड्डा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजन किया गया।

 

नशा मुक्त भारत 2.0 कार्यक्रम में स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया तथा समाज को नशामुक्त करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता फैलाना, समाज को नशे जैसी बुराई से मुक्त करना तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है।

 

उक्त नशा मुक्त भारत 2.0 कार्यक्रम में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डॉयरेक्टर देवाशीष चड्डा, महाविद्यालय उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, परीक्षा केन्द्राध्यक्ष डॉ. स्वाति छिरौल्या, ऑटोनॉमस कुलसचिव श्री शरद निरंकारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर.आर.एस. परिहार, ऑटोनॉमस सेल प्रभारी डॉ. आराधना अग्रहरि, विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष अतुल जैन, विज्ञान कम्प्यूटर विभाग विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, विधि विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, रीतेश निगम, लाइब्रेरियन नीलम राजवानी, सहायक प्राध्यापिका ऋचा डेंगरे, सहायक प्राध्यापक रवि यादव, गगन गुप्ता, समीप श्रीवास्तव, विधि सहायक प्राध्यापिका माला उपाध्याय, माधुरी मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, किरण पाल, रोहिणी सिंह ठाकुर, शैलेज तिवारी, अतीत तिवारी, पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, सुश्री वैशाली सिंह, श्रीमती सोनिया रावत, सोनिया रैकवार, सुश्री सृष्टि जैन, शेखर सेन, अन्य समस्त समस्त एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Back to top button