जन्माष्टमी को लेकर पुलिस ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान
जन्माष्टमी को लेकर पुलिस ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमा
कटनी- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर कटनी पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक ने प्रमुख आयोजन स्थलों और निर्धारित जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री सत्य नारायण मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। जुलूस मार्ग में संभावित भीड़ एवं यातायात दबाव वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने आयोजक मंडल के पदाधिकारियों से भी चर्चा कर बेहतर समन्वय के साथ आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा, शशिभूषण दुबे, किशोर कुमार द्विवेदी सहित आयोजक मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस का मुख्य उद्देश्य जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ सुगम यातायात और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।