भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज सिंह ने की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात जनहितकारी विषयों पर की चर्चा

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज सिंह ने की केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया से की मुलाकात जनहितकारी विषयों पर की चर्च

कटनी- दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  दिलराज अमर सिंह बग्गा ने केंद्रीय मंत्री, संचार मंत्रालय एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय श्रीमंत ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया से उनके मंत्रालय में सौजन्य भेंट की।

भेंट के दौरान श्री बग्गा ने कटनी जिले से संबंधित, संचार मंत्रालय एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय से जुड़े महत्वपूर्ण जनहितकारी विषयों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
मुख्य रूप से कटनी में डाक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, संचार नेटवर्क के विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रस्तुत विषयों को गंभीरता से सुना एवं कटनी के समग्र विकास के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।
श्री दिलराज अमर सिंह बग्गा ने कहा कि वे संगठन और सरकार के माध्यम से कटनी की जनता की आवाज़ को निरंतर दिल्ली तक पहुँचाते रहेंगे और जिले के विकास हेतु सतत प्रयास करते रहेंगे।
यह भेंट कटनी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Exit mobile version