जश्ने नियाज़ीया का शानदार आयोजन कटनी में संपन्न हुआ

जश्ने नियाज़ीया का शानदार आयोजन कटनी में संपन्न हु

कटनी- सिलसिला ए नियाज़ीया के प्रमुख जाँनशीन ए गौसो ख़्वाजा हज़रत ख़्वाजा मौलाना व मुर्शिदना क़ुतुबे आलम मदारे आज़म नियाज़ बे नियाज़ शाह नियाज़ अहमद सिर्रहुल अज़ीज़ के सालाना उर्सपाक के मौके पर बैंडहाल कटनी मे पीरे तरीकत हज़रत ख़्वाजा मौलवी शाह गुलाम मुस्तुफा क़ादरी चिश्ती निज़ामी नियाज़ी उबैदि साहब की मौजूदगी मे हुज़ूर किब्ला सरकार का शाही दस्तरख्वांन पेश किया गया और फिर उसके बाद लंगर (भंडारा) का आयोजन हुआ जिसमे आये हुए सभी लोगो ने लंगर ग्रहण किया रात 8 बजे हुज़ूर किबला सरकार की नज़्र (फातेहा) पेश की गई और बाद फातेहा मेहफिल ए सिमा (कव्वाली) का प्रोग्राम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा प्रोग्राम मे लखनाउ (यू.पी) से तशरीफ लाये कव्वाल साहब वारसी ने अपने कलाम पेश किये सिलसिला ए नियाज़ीया के इस प्रोग्राम मे कटनी सहित आस पास के सभी शहरों और सभी धर्मो के लोग शामिल हुए।

Exit mobile version