सिलसिला ए आलिया नियाज़ीया की जानिब से 17 वे रमज़ान को रोज़ा इफ्तार का हुआ आयोजन

IMG 20260307 WA0044

कटनी(YASHBHARAT.COM)। हर साल की तरह इस साल भी रमज़ान मुबारक महीने के 17 वे रोज़े को नगर निगम के सामने वाली गली बैंड हाॅल कटनी मे सिलसिला ए आलिया नियाज़ीया की जानिब से रोज़ा इफ़्तार का अहतेमाम किया गया। इस्लाम धर्म मे पाक माह रमज़ान शरीफ का विशेष महत्व है, इसमें लोग रोज़े रख कर अल्लाह पाक की इबादत करते है। 17 रमज़ान दिन शनिवार को शाम 5.45 बजे नज़्र (फातेहा) हज़रत सुल्तानुल मशाइख़् मेहबूब ए इलाही हज़रत ख्वाजा सैय्यद निज़ामुदीन मुहम्मद बुखारी बदायूनी चिश्ती रदी. का शाही दस्तरख्वान पेश किया गया और देश मे खुशहाली अमन चैन की दुआऐं मांगी गई। IMG 20260307 WA0045

नज़्र (फातेहा) के बाद वक़्त पर इफ़्तार हुआ और नमाज़ अदा की गई। रोज़ा इफ़्तार मे बड़ी संख्या मे रोजेदार शामिल हुए। रोज़ा इफ़्तार पीरे तरिकत हज़रत किब्ला ख्वाजा मौलवी शाह ग़ुलाम मुस्तफा क़ादरी चिश्ती निज़ामी नियाज़ी मद्दाज़िलाहुलआली सज्जादानशीन दरगाह हज़रत भाईजान सरकार रदी. की सरपरस्ती मे पुरा आयोजन हुआ। इस विशाल रोज़ा इफ़्तार मे सभी धर्मो के लोग शामिल हुए। माहे रमज़ानुल मुबारक के 17 वे रोज़ा इफ़्तार मे कटनी सहित आस पास के जिलों के लोग भी शामिल हुए।