महिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मां
कटनी। दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार और निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर गुरुवार को कटनी शहर महिला कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।
रजनी वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना, जवाब मांगना और मतदाताओं के अधिकारों एवं पारदर्शिता की मांग करना संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार इन अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसी के विरोध में प्रदेशभर में महिला कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौर ने आरोप लगाया कि देश में भ्रष्टाचार और तानाशाही बढ़ रही है तथा कथित वोट चोरी के माध्यम से जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। राकेश जैन काका ने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का मूलभूत एवं संवैधानिक अधिकार है। मतदाता सूची से बिना सूचना नाम हटाना और नए मतदाताओं के नाम नहीं जोड़ना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
संगठन मंत्री प्रेम बत्रा ने कहा कि अब तक कीमती सामान की चोरी सुनी थी, लेकिन भाजपा सरकार में पहली बार वोट की चोरी की बात सामने आ रही है। सेवा दल अध्यक्ष मंगल सिंह ने कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी।
प्रदर्शन में सुमन रजक, दुर्गावती कोल, रुक्मणी पांडे, रूपा तिवारी, अर्चना जायसवाल, सुनीता सोनी, कल्पना पाठक, किरण सोनी, मंजू रजक, आनंद पटेल, श्याम पाहुजा, दिलदार सिंह, रमेश सोनी, दिग्विजय सिंह, संजू गुप्ता, अभय गौतम, ब्रजेश मौर्य, इमरान खान, उदय सिंह, ओमप्रकाश सकतेल, साहिल नामदेव, मोहम्मद फरीद, अशफाक चिस्ती, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


















