कांग्रेसजनों ने बरगवां स्कूल में बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, केक काटकर और टॉफियां वितरित कर बांटी खुशिया
कटनी-आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस के अवसर पर बरगवां स्कूल में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष एड. अमित शुक्ला सहित समस्त कांग्रेसजन स्कूल पहुंचे और बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां मनाईं।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने बच्चों के साथ केक काटा तथा उन्हें टॉफियां वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। सभी ने बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए और उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह और प्रेम रहा है। बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी बेहतर शिक्षा, अच्छे संस्कार और सर्वांगीण विकास से ही मजबूत एवं समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना बेहद सुखद अनुभव है। कांग्रेस पार्टी सदैव बच्चों, युवाओं और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रही है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, संगठन महासचिव प्रेम बत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, रंजीत सिंह, अहमद कुरैशी, रमेश मिश्रा, संजय खरे, सलाहुद्दीन खान, ओमप्रकाश सकतेल, रमेश अहिरवार, अंशु गुप्ता, राघव सोनी एवं हर्षित मिश्रा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
अंत में सभी कांग्रेसजनों ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुनहरे भविष्य की मंगलकामना की।
बच्चों की मुस्कान ही देश की सबसे बड़ी खुशहाली है।











