कोष्टा-कोष्टी समाज का दीपावली मिलन समारोह एवं परिचय सम्मेलन कल रविवार को, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा रहेंगे विशिष्ट अतिथि

IMG 20261114 WA0359

कटनी (YASHBHARAT.COM)। कोष्टा/कोष्टी समाज जिला इकाई कटनी के तत्वावधान में रविवार, 15 नवंबर को नई बस्ती क्षेत्र स्थित वरुण भवन में दोपहर 12 बजे से दीपावली मिलन समारोह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

आयोजित समारोह में नगर निगम कटनी के अध्यक्ष मनीष पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोष्टा/कोष्टी समाज कटनी के अध्यक्ष गंगाराम कोष्टा करेंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करना है। दीपावली मिलन समारोह के साथ परिचय सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोगों को एक-दूसरे से परिचित होने और सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम रविवार 15 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक वरुण भवन, नई बस्ती, कटनी में आयोजित होगा।

समाज के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक गंगाराम कोष्टा, ज्ञानचंद कोष्टा, पत्रकार जितेंद्र कोष्टा सहित समस्त कोष्टा/कोष्टी समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें-  महंगाई और लागत बढ़ने से व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने 5% बढ़ाए दाम, 1 नवंबर से नई दरें लागू