महंगाई और लागत बढ़ने से व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने 5% बढ़ाए दाम, 1 नवंबर से नई दरें लागू

महंगाई और लागत बढ़ने से व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने 5% बढ़ाए दाम, 1 नवंबर से नई दरें लागू

महंगाई और लागत बढ़ने से व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने 5% बढ़ाए दाम, 1 नवंबर से नई दरें लागू

नई दिल्ली: घरेलू उपकरण (होम अप्लायंसेज) बनाने वाली प्रमुख कंपनी ‘व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड’ ने अपने सभी उत्पादों की कीमतों में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 1 नवंबर, 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं। कंपनी ने दिवाली के पीक सीजन के बीच अपने प्रॉफिट मार्जिन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह रणनीतिक फैसला लिया है।

क्यों बढ़ानी पड़ी कीमतें?

कंपनी द्वारा दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई प्रमुख कारण हैं, भू-राजनीतिक (जियो-पॉलिटिकल) अस्थिरता, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और भारतीय रुपये की वैल्यू में आई गिरावट से कमोडिटी कॉस्ट बढ़ गई है। रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर कैटेगरी में लागू हुए न्यू एनर्जी रेगुलेशंस (New Energy Regulations) के कारण भी निर्माण लागत में इजाफा हुआ है।  कंपनी की नई ‘लक्जरीम’ (Luxuriem) रेंज को लॉन्च करने में किए गए बड़े निवेश का असर भी मार्जिन पर देखने को मिला है।

कंपनी का कहना है कि लागत के इस दबाव को संतुलित करने के लिए internal productivity बढ़ाने और लागत कम करने जैसे ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

उद्योग पर लगातार दबाव

इससे पहले अक्टूबर में भी कई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने एयर कंडीशनर, एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन के दाम 5 से 8 फीसदी तक बढ़ाए थे। तांबा, स्टील, एल्युमिनियम, कच्चे तेल के उत्पादों और फ्रेट (माल ढुलाई) के खर्चों में हुई भारी बढ़ोतरी ने पूरी इंडस्ट्री के मार्जिन को प्रभावित किया है।

कैसा रहा तिमाही वित्तीय प्रदर्शन?

गुरुग्राम मुख्यालय वाली व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने अपने वित्तीय नतीजों में बताया कि ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू 1,873 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर (YoY) 14% अधिक है।  इस तिमाही में कंपनी का कुल EBITDA 40 करोड़ रुपये और टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) 34 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। रेवेन्यू में इस बढ़ोतरी का मुख्य श्रेय इंडस्ट्री वॉल्यूम ग्रोथ, रणनीतिक मूल्य वृद्धि और प्रीमियम उत्पादों (Premiumisation) पर कंपनी के बढ़ते फोकस को जाता है।