निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने नवरात्रि से पहले सड़क एवं पेयजल कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश,लक्ष्मी पान भंडार से जय हिंद चौक तक किया निरीक्षण, सीवर रेस्टोरेशन एवं अमृत-2 की पाइपलाइन के कार्यों की निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने ली जानकार
कटनी – आगामी नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने गुरुवार को लक्ष्मी पान भंडार से जय हिंद चौक तक मार्ग का निरीक्षण किया, इस दौरान श्री पाठक ने मार्ग पर चल रहे सीवर कार्य के रेस्टोरेशन कार्य तथा अमृत-2 योजना के अंतर्गत बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन के कार्य की प्रगति का स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने मौके पर उपस्थित पीडीएमसी के विशाल सैनी एवं हार्दिक पटेल सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
श्री पाठक ने संबंधितों को निर्देशित किया कि नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने से पूर्व सीवर कार्य के कारण प्रभावित सड़क के रेस्टोरेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
श्री पाठक ने कहा कि नवरात्रि हमारा महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है और इस दौरान प्रमुख मार्गों पर नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में निर्माण एवं पाइपलाइन से संबंधित कार्यों को समय पर पूर्ण कर मार्गों को सुगम एवं व्यवस्थित रखना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में अनावश्यक विलंब न करते हुए आपसी समन्वय के साथ गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही श्री पाठक ने अमृत-2 योजना के अंतर्गत बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन के कार्य की भी जानकारी ली और निर्देशित किया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य जहां तक संभव हो, नवरात्रि पर्व के पूर्व पूर्ण कर सड़क एवं मार्ग को व्यवस्थित स्थिति में लाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन कार्य के दौरान नागरिकों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष ने क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा शहर के विकास के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और पर्व-त्योहारों के दौरान नागरिकों को बेहतर आवागमन एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
निगम अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि निर्माण कार्य के कारण आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान सर्वश्री पीडीएमसी के विशाल सैनी, हार्दिक पटेल, पार्थ पटेल, भरत नरेंद्र शर्मा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित
वार्ड के क्षेत्रीय नागरिक संजय गुप्ता कमल नारायण सिंह विक्की गुप्ता चिंटू गुप्ता मुन्ना भाईजान सादिक भाईजान अशोक दीक्षित मनीष चौरसिया गोल्डी शंकर निषाद की उपस्थिति रही।


















