कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्त हिदायत: सुबह 10 बजे दफ्तर पहुंचें कर्मचारी, वरना होगी कार्रवाई; बिना नंबर प्लेट व ओवरलोड वाहनों पर गिरेगी गाज

लंबित आवेदनों पर सख्त प्रशासन, पंचायत सचिवों पर कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्त हिदायत: सुबह 10 बजे दफ्तर पहुंचें कर्मचारी, वरना होगी कार्रवाई; बिना नंबर प्लेट व ओवरलोड वाहनों पर गिरेगी गाज

कटनी: कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा (TL) बैठक में प्रशासनिक कसावट और जनहित के कार्यों को लेकर सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बिना पूर्व सूचना के बैठक से नदारद रहने पर मंडी सचिव मनीष मंडावी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर और अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा भी मौजूद रहे।

अगले तीन साल की मेहनत तय करेगी जीवन के अगले 50 साल की दिशा : कलेक्टर आशीष तिवारी,एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कलेक्टर और एसपी ने कैडेट्स से किया संवाद, मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण को बताया सफलता का मंत्र

बैठक के प्रमुख निर्देश और फैसले

खनिज व परिवहन विभाग को सख्ती के निर्देश

 जिले में बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा गया।

गौशालाओं का सत्यापन और नहरों की सफाई

 कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया कि पटवारियों के माध्यम से गौशालाओं में गायों की वास्तविक संख्या का सत्यापन कराया जाए। साथ ही जल संसाधन विभाग को रीठी क्षेत्र की नहरों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित निराकरण

 विभागवार समीक्षा करते हुए अभियान चलाकर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने को कहा गया। विशेष रूप से राजस्व विभाग के लंबित मामलों के साथ-साथ जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें-  कटनी: अब जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ेंगे सुनहरा भटगवां और सुनहरी के बच्चे, समाजसेवी अखिल पांडेय के सहयोग से स्कूलों को मिलीं नई बेंच-डेस्क

पटवारियों को प्रतिदिन 20 पंजीयन का लक्ष्य

 स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना में तेजी लाने के लिए सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए गए। प्रत्येक पटवारी को प्रतिदिन 20 पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है और इस कार्य में युवाओं की मदद लेने को कहा गया है। लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा फार्मर आईडी रजिस्ट्री, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और पीएम किसान ई-केवाईसी की भी समीक्षा की गई।

दो विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल मैदान

 कलेक्टर ने बड़वारा और विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में नए खेल मैदानों के निर्माण के लिए पीआईयू (PIU) विभाग को जल्द प्राक्कलन (Estimate) तैयार करने के निर्देश दिए।