नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं लेटरल एंट्री के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी: अब 15 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

RSSB Lab Assistant Exam 2026: लैब असिस्टेंट परीक्षा की 'सिटी स्लिप' जारी; 9 और 10 मई को होगा एग्जाम, यहाँ से करें डाउनलोड

नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं लेटरल एंट्री के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी: अब 15 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विशेष रिपोर्ट (यशभारत.कॉम): कटनी जिले के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा (Lateral Entry Selection Test) के माध्यम से दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।

पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।

10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी परीक्षा

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा के प्राचार्य श्री प्रेम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र एवं इच्छुक छात्र अब बढ़ी हुई तिथि तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक लिंक्स:

छात्र एवं अभिभावक अपनी श्रेणी के अनुसार नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं:

विद्यालय प्रबंधन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि 15 अक्टूबर से पूर्व अपना आवेदन पूरा करने की अपील की है।