कोतवाली पुलिस ने 2018 से फरार स्थायी वारंटी को रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 2018 से फरार स्थायी वारंटी को रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्ता

कटनी। स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2018 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 के समीप से पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन एवं कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार निगरानी एवं तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वर्ष 2018 से फरार स्थायी वारंटी बबलू उर्फ उम्रदाराज, निवासी बेलटघाट रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, आरक्षक पुष्पराज सिंह एवं दीपक तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version